General Setting
Account Setting
तेरे पाप धुल सकेंगे आज ही मसीह के द्वारा सिर्फ़ एक नज़र
SONG NO #HI00088
तेरे पाप धुल सकेंगे
आज ही मसीह के द्वारा (2)
सिर्फ़ एक नज़र उठाके,
देखले लहू की धारा।
तेरी कोशिशों के बदले
क्या बता तुझे मिला है,
ज़िन्दगी खुशी से भर दे,
कोई ऐसा सिलसिला हे,
तुझे कुछ ना दे सकेंगे,
तेरे भाग्य का सितारा।
कोई है आवाज्ञ जिसकी
तेरा पीछा कर रही हे,
है तेरा हितैषी जिससे,
तेरी आत्मा डर रही है,
तेरा नाम लेके उसने,
तुझे आज फिर पुकारा!
प्रभु की सलीब है जो,
तेरी प्यास बुझा सकेगी
तेरे दिल की हर मुसीबत,
वही तुझसे छीन लेगी,
और ख़ुशी के साथ देगा,
नये जीवन का किनारा।
Songs Lyrics Index
Songs Lyrics Index










