General Setting
Account Setting
तेरा हो अभिषेक, अमन के राजकुमार आज हमारे दिल में जन्म ले
SONG NO #HI00096
तेरा हो अभिषेक,
अमन के राजकुमार
आज हमारे दिल में जन्म ले
हे प्रभु यीशु महान (2)
घोर अन्धेरा था,
राहें उलझी थीं
ये ज़मीन कुछ थी,
आसमान कुछ था
तूने आकर फिर संभाला
तेरा प्रेम अपार।
हम चढ़ाएं क्या भेंट में तुझको
सोना, मुर लोबान
नहीं कबूल तुझको
वर दे ऐसा, तुझ पे कर दें
जीवन अपना निसार।
याद तेरी आमद की सारे जहान में हो
दुआ करें मिलकर,
अमन जहान में रहे
हम जहाँ जिस हाल में हों
करें तेरा प्रचार।
Songs Lyrics Index
Songs Lyrics Index










