General Setting
Account Setting
अनोखा प्यार है तेरा करूँगा स्तुति शुन्य से लेकर तूने मुझे रच
SONG NO #HI00066
अनोखा प्यार है तेरा करूँगा स्तुति
तेरी मैं सर्वदा (2)
शुन्य से लेकर तूने मुझे
रच लिया अपने ही रूप में
प्रेम किया है अनन्त प्रेम से
दिया पुत्र मेरी मुक्ति के लिए।
जग में आया यीशु स्वर्ग छोड़कर
मेरा सारा दर्द सह लिया यीशु ने
कोडे खाकर क्रूस उठाकर यीशु ने
मुझे मुक्ति और चंगाई दे दी हे।
3. अन्न वस्त्र और सभी आशीषें,
दी मुझे तूने भरपूरी से
खतरों और सब मुसीबतों में,
आँख की पुतली जैसे संभाला मुझे।
Songs Lyrics Index
Songs Lyrics Index










